Rajpal Yadav Akshay Kumar Viral Video: अक्षय कुमार संग वायरल वीडियो पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
Rajpal Yadav Akshay Kumar Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय राजपाल को साइड करते दिख रहे हैं। इसे लेकर नेटिज़न्स ने अक्षय को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन अब खुद राजपाल यादव ने सामने आकर इस ‘विवाद’ की असलियत बताई है।
राजपाल ने बताया कि अक्षय का इरादा उन्हें साइड करना नहीं, बल्कि प्रियंका चाहर चौधरी और एकता कपूर को फोटो के बीच में जगह देना था। अक्षय चाहते थे कि दोनों पुरुष किनारों पर खड़े हों और महिलाएं बीच में रहें। यह पूरी टीम अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के लिए ‘नागिन 7’ के सेट पर पहुंची थी।
Rajpal Yadav Akshay Kumar की जोड़ी
अक्षय कुमार और राजपाल यादव की जोड़ी सालों से दर्शकों को हंसाती आ रही है। हाल ही में एक वायरल क्लिप के बाद अफवाह उड़ी कि दोनों के बीच अनबन है। राजपाल यादव ने ANI से बातचीत में इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।
राजपाल यादव का बयान:
“अक्षय पाजी की यह पुरानी आदत है कि वे ग्रुप फोटो में महिलाओं को प्राथमिकता देते हैं। उस वक्त तीन लड़कियां थीं, इसलिए उन्होंने मुझे एक तरफ होने को कहा ताकि लड़कियां बीच में रह सकें। यह उनके नैतिक मूल्यों को दर्शाता है, अपमान को नहीं।”
इन फिल्मों में साथ दिखेगी Rajpal Yadav Akshay Kumar की जोड़ी
प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय और राजपाल के साथ परेश रावल और असरानी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है।













