Ranchi: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री Hemant Soren समेत महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक मौजूद रहे।
नामांकन के मौके पर महागठबंधन ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक ताकत का खुला प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं उम्मीदवारों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे और पूरे कार्यक्रम की अगुवाई करते नजर आए।
झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा विधायक अरूप चटर्जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, विधायक सुरेश पासवान समेत गठबंधन के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के नामांकन में राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक अनूप सिंह और कई अन्य विधायक व नेता शामिल हुए।
नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। नेताओं ने दोनों उम्मीदवारों की जीत का दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ राज्यसभा चुनाव मैदान में उतरा है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो नामांकन के दौरान नेताओं की इतनी बड़ी मौजूदगी सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि इसके जरिए गठबंधन ने विपक्ष को अपनी एकजुटता और संख्याबल का संदेश देने की कोशिश की है।
राज्यसभा चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक चर्चाएं तेज थीं। ऐसे में बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के नामांकन के साथ ही चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है। अब सभी की नजरें आगामी मतदान और उसके परिणाम पर टिकी हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








