Ranchi: राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत सेल सिटी में मंगलवार दोपहर एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि कार उस वक्त खाली थी, जिससे किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पार्किंग में खड़ी थी जब उसमें अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख स्थानीय लोग सहम गए और तुरंत सुरक्षा गार्डों को सूचना दी गई। मौके पर मौजूद हाउसिंग सोसाइटी के गार्डों ने पाइप के माध्यम से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
रांची सेल सिटी के बाहर चलती कार में लगी आग#Ranchi #Jharkhand #latestvideo #fireincident #TrendingNow #viralvideo pic.twitter.com/ti5M5jp0sX
— Khabar Mantra Live (@Khabarmantlive) May 13, 2025
फिलहाल, कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही।












