Dhanbad: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने अहम निर्णय लिया है। अब रांची-आरा एक्सप्रेस सहित दो प्रमुख ट्रेनों का ठहराव बिक्रमगंज स्टेशन और सझौली हाल्ट पर भी किया जाएगा। यह व्यवस्था 6 जून 2025 से प्रभावी होगी।
बिक्रमगंज स्टेशन पर ठहराव का समय:
- गाड़ी संख्या 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस स्पेशल: सुबह 10:24 बजे बिक्रमगंज पहुंचेगी और 10:26 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस: सुबह 05:28 बजे बिक्रमगंज पहुंचेगी और 05:30 बजे रवाना होगी।
सझौली हाल्ट पर ठहराव का समय:
- गाड़ी संख्या 13249 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस: सुबह 07:45 बजे सझौली हाल्ट पर पहुंचेगी और 07:47 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 13250 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस: दोपहर 12:41 बजे सझौली हाल्ट पहुंचेगी और 12:43 बजे रवाना होगी।
यह निर्णय क्षेत्रीय यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को अब राजधानी और प्रमुख शहरों तक पहुंचने में अधिक सुविधा मिलेगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








