Ranchi Breaking News: झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रविवार को सुकुरहुटू गांव में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने गांव के निवासी शिव महतो के घर को निशाना बनाया और फायरिंग कर फरार हो गए।
Ranchi Breaking News, घर में घुसकर की फायरिंग
चश्मदीदों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो अज्ञात अपराधी शिव महतो के घर में दाखिल हुए। इससे पहले कि घरवाले कुछ समझ पाते, अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जिनमें दो खोखे और एक जिंदा कारतूस शामिल हैं।
पुलिस आसपास के लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।











