Ranchi News: पेट्रोल पंपों पर लूट और गिरफ्तारी
Ranchi: राजधानी रांची में हाल ही के समय में 5 अलग अलग थाना क्षेत्र में लूट के घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें मुख्य रूप से पेट्रोल पंप को रात के अंधेरे में निशाना बनाया गया था। नतीजा यह हुआ था कि इस लूट के घटना में एक पेट्रोल पंप से 2 लाख तो कही 58 हजार रुपए की लूट की गई थी। इस मामले की जांच करते हुए रांची पुलिस ने घटना में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस फिलहाल छापेमारी कर रही है।
पहचान छुपाने के लिए ‘जाली नंबर प्लेट‘ का सहारा
लेकिन देखा जाए तो रांची पुलिस जब मामले की जांच कर रही थी, तब पुलिस को बाइक की जानकारी जुटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने और अपनी पहचान छुपाने के लिए बाइक में जाली नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था, ताकि उनकी पहचान गोपनीय रहे और वे बड़े ही आसानी से घटना को अंजाम दे सके। अब चुकी इस मामले का खुलासा हो गया है। तो रांची पुलिस इस घटना को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति में जुट गई है।
SSP का निर्देश: ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान‘
ग्रामीण SP ने बताया कि रांची के SSP राकेश रंजन ने पुलिस को निर्देश दिया है कि रांची के अलग अलग थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जाए। इस अभियान का उद्देश केवल ये होगा कि जिस किसी भी व्यक्ति के द्वारा नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल किया जाए, उस पर ऑन द स्पॉट कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जाएगी।
पुलिस की ‘तीसरी आंख‘
सब से महत्वपूर्ण बात ये है कि, रांची में पुलिस की तीसरी आंख से बचने के लिए आम लोग भी अपने बाइक के नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल करते है। वही अपराधियों के लिए भी ये एक व्यकल्पिक और सब से आसान तरीका है। तो अब रांची पुलिस की नजर आपके बाइक पर रहने वाली है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने बाइक पर गलत नंबर प्लेट इस्तेमाल ना कर सके और पुलिस की तीसरी नजर से बच न सके।
कंट्रोल रूम से होगी सीधी निगरानी
वही एसएसपी ने पुलिस को यह निर्देश दिया है कि सभी वाहनों की निगरानी अब सीधे कम्पोजिट कंट्रोल रूम से की जा रही है। इससे पुलिस अधिकारियों को यह तुरंत पता चल सकेगा कि किस इलाके में कौन-सी गाड़ी मौजूद है और कहां पेट्रोलिंग कमजोर है। पुलिस का कहना है कि इस व्यवस्था से हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।












