Ranchi News: रांची में सिटी बस सेवा अचानक बंद होने से आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के लगभग 50 ड्राइवर और कंडक्टरों को नौकरी से हटा दिया गया, जिससे परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो गई।
इस फैसले से नाराज अनुबंध कर्मचारी अब सड़कों पर उतर आए हैं। कचहरी चौक पर कर्मचारी बसों के सामने बैठकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
हालांकि प्रशासन ने बसों का परिचालन वैकल्पिक मार्गों से शुरू किया है, लेकिन इससे यात्रियों को रूट में बदलाव के चलते परेशानी हो रही है।
read more- झारखंड में मानसून का कहर जारी – जानें किन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
अब फिरायालाल चौक पर होगा प्रदर्शन
धरना दे रहे कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे फिरायालाल चौक पर जाकर भी बसों के सामने बैठकर प्रदर्शन करेंगे। इससे शहर की यातायात व्यवस्था और भी प्रभावित हो सकती है।
प्रभावित सेवाएं और यात्रियों की दिक्कतें
रोजाना बसों से यात्रा करने वाले स्कूली छात्र, ऑफिस जाने वाले लोग और बुज़ुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बस स्टॉप पर इंतज़ार कर रहे यात्रियों को देर तक बसों का इंतज़ार करना पड़ा। वैकल्पिक रूट से बसें चलाए जाने की वजह से यात्रियों को अतिरिक्त किराया और समय देना पड़ रहा है।
read more- Breaking News: खेलगांव में दर्दनाक हादसा, स्कूली बस की चपेट में आकर छात्रा की मौत













