Ranchi पार्षद चुनाव
Ranchi: राजधानी रांची के मानगो नगर निगम के वार्ड नम्बर 33 का पार्षद चुनाव कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। 23 फरवरी को होने वाले मतदान में वार्ड के मतदाता सिर्फ मेयर पद के लिए ही मतदान कर सकेंगे। वार्ड के पार्षद प्रत्याशी शीतल कुमार का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को सुचना देते हुए रिटर्निंग ऑफिसर ने दिशानिर्देश मांगा था।
राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रावधानों का जिक्र करते हुए पार्षद का चुनाव कुछ दिनों के लिए टालने का सलाह दिया है। इससे संबंधित आरओ मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 33 का चुनाव टालने से संबंधित आदेश जल्द ही जारी करेंगे। 23 फरवरी को होने वाले मतदान के बाद बच गयी सीटों के लिए मतदान की तिथि अलग से जारी की जाएगी।













