KhabarMantra: रांची के डोरंडा इलाके में गुरुवार को दो पक्षों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. समय पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए बड़ी घटना को होने से रोक लिया. जानकारी मिलते ही डोरंडा थाना की टीम मौके पर पहुंची और अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई.

Read More: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा: 5 यात्री की मौत , 2 घायल

हटिया डीएसपी और ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर हालात पर नजर रख रहे हैं. एसपी ने बताया कि विवाद एक कमरे को खाली कराने को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है.













