राजधानी रांची में नगर निगम के नए नेतृत्व की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही शहर को नया डिप्टी मेयर मिल गया है। वार्ड संख्या 31 से पार्षद चुने गए नीरज कुमार ने 38 वोट हासिल कर Deputy Mayor पद पर जीत दर्ज की।
नीरज कुमार का राजनीतिक सफर भी खास है। वे पहले आजसू पार्टी से जुड़े थे और बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया। उनकी इस पृष्ठभूमि ने उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को और मजबूत किया है।
समारोह के दौरान नव निर्वाचित मेयर रोशनी खलखो समेत सभी पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। नगर निगम परिसर में इस मौके पर उत्साह और नई उम्मीदों का माहौल देखने को मिला।
शपथ ग्रहण के बाद मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी पूरे शहर के विकास की है। उन्होंने कहा कि पहले वह एक वार्ड तक सीमित थीं, लेकिन अब पूरा रांची उनका परिवार है। उन्होंने शहर को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और विकसित बनाने का भरोसा जताया।
मेयर ने आगे कहा कि शहर को सजाने और संवारने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। विकास का रोडमैप तैयार है और जल्द ही इसका असर जमीनी स्तर पर दिखने लगेगा।
Deputy Mayor बने नीरज कुमार की जीत को लेकर पार्षदों के बीच खासा उत्साह देखा गया। उनके राजनीतिक अनुभव के साथ, माना जा रहा है कि रांची नगर निगम में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








