Ranchi: रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल 19 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने आनंद विहार स्थित केपी स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। मृतक की पहचान कांटाटोली राज कॉलोनी निवासी आशिफ अंसारी के रूप में हुई थी। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान भी पाए गए थे।
इस संबंध में खेलगाव थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश और पुलिस अधीक्षक रांची के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।
Read more:मतदान से एक दिन पहले मंईयां सम्मान की 19वीं किस्त जारी, भाजपा ने सरकार पर लगाया आरोप
15 साल पुराने प्रेम संबंध से उपजा विवाद
जांच में यह सामने आया था कि मृतक अशिफ अंसारी का आनंद विहार निवासी बिउला टोप्पो के साथ पिछले 15 से 16 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस संबंध को लेकर बिउला टोप्पो के पति जोन्सन मिंज लंबे समय से परेशान चल रहा था औऱ मन में आशिफ अंसारी के प्रति गुस्सा भरा हुआ था। जिसके बाद रंजिश में जोन्सन मिंज ने अपने मित्र दीपक अग्रवाल के साथ मिलकर अशिफ अंसारी की हत्या की साजिश रची।
इसके बाद हत्या के लिए दो लोगों को हायर भी किया गया। जिसमें प्रिंस कुमार और प्रेम लकड़ को सुपारी दी गई। प्रिंस कुमार को 1.60 लाख रुपये और प्रेम लकड़ा को 2.40 लाख रुपए दिए। पैसा मिलने के बाद दोनों ने आशिफ को मौत के घाट उतार दिया।
Read more: Ranchi में लापता बस कंडक्टर की हत्या, शव खेलगाव से बरामद
मामले में 5 आरोप गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में जोन्सन मिंज, बिउला टोप्पो, दीपक अग्रवाल, प्रिंस कुमार और प्रेम लकड़ा शामिल है।
पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, घटना में प्रयुक्त बजाज मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, खून लगी मिट्टी औऱ मोबाइल फोन बरामद किया है।











