शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

Ranchi: शराब पार्टी में विवाद के बाद चली गोली, मंडा बगीचा में युवक गंभीर रूप से घायल

Ranchi Crime: रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के मंडा बगीचा में रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद गोलीबारी हुई।

अगस्त 31, 2026
in क्राइम Crime, रांची Ranchi
A A
Ranchi Crime: Dispute during a liquor party at Ranchi's Manda Bagicha

रांची के मंडा बगीचा में गोलीबारी के बाद जांच करती पुलिस

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi News: रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित मंडा बगीचा में रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान युवकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद हुई गोलीबारी में टोनी लोहरा नामक युवक के पेट में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल टोनी को तत्काल रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Table of Contents

Toggle
  • देर रात शराब पार्टी में शुरू हुआ विवाद
    • गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार
      • सदर डीएसपी और बरियातू थाना प्रभारी ने घटनास्थल का लिया जायजा
      • हथियार और घटना में मौजूद लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिस
        • स्थानीय लोगों ने की नियमित पुलिस गश्त की मांग

देर रात शराब पार्टी में शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात करीब 2 बजे मंडा बगीचा में कई युवक एक जगह जुटे हुए थे और शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

📌 यह भी पढ़ें:
  • 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, पूरे राज्य में सेवा प्रभावित
  • दुर्गा पूजा के छठे दिन रांची में बदला मौसम, पंडाल घूमने निकलने से पहले जान लें बारिश का अपडेट
  • रांची के नारी गांव में मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

गोली टोनी लोहरा के पेट में लगी। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल रिम्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। टोनी लोहरा मूल रूप से रांची के रातू थाना क्षेत्र के कमड़े का रहने वाला बताया गया है।

गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार

गोलीबारी के बाद मौके पर मौजूद युवकों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक गोली चलाने वाला युवक वहां से फरार हो चुका था। पुलिस अब घटना में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी और गोली किस युवक ने चलायी।

सदर डीएसपी और बरियातू थाना प्रभारी ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी और बरियातू थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मंडा बगीचा पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाये।

इसके अलावा आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस गोलीबारी में शामिल संदिग्ध युवकों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के स्तर से संदिग्ध युवकों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

हथियार और घटना में मौजूद लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि टोनी लोहरा पर किस हथियार से गोली चलायी गयी। घटना के वक्त मंडा बगीचा में कौन-कौन लोग मौजूद थे, इसकी जानकारी भी जुटायी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल युवक के बयान और घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ के बाद गोलीबारी की वजह और इसमें शामिल आरोपियों के बारे में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

स्थानीय लोगों ने की नियमित पुलिस गश्त की मांग

घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने मंडा बगीचा इलाके में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में देर रात तक युवकों का जमावड़ा रहता है और शराब का सेवन भी किया जाता है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मंडा बगीचा धीरे-धीरे असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। लोगों ने पुलिस से देर रात होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने और इलाके में नियमित गश्त सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गोलीबारी के पीछे की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की जानकारी घायल युवक के बयान तथा अन्य लोगों से पूछताछ के बाद सामने आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand: 31 अगस्त को झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया अलर्ट

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

108 एंबुलेंस कर्मियों एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, पूरे राज्य में सेवा प्रभावित
रांची Ranchi

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, पूरे राज्य में सेवा प्रभावित

अक्टूबर 16, 2026
The weather in Ranchi has changed on the sixth day of Durga Puja; check the rain update before heading out to visit the pandals.
झारखंड Jharkhand News

दुर्गा पूजा के छठे दिन रांची में बदला मौसम, पंडाल घूमने निकलने से पहले जान लें बारिश का अपडेट

अक्टूबर 16, 2026
रांची के नारी गांव में मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में सामग्री बरामद
क्राइम Crime

रांची के नारी गांव में मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

अक्टूबर 16, 2026
Next Post
विधायक जयराम महतो पर थाना प्रभारी से अमर्यादित भाषा में बात करने का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने जताया विरोध

विधायक जयराम महतो पर थाना प्रभारी से अमर्यादित भाषा में बात करने का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने जताया विरोध

The Full Story of the Sand Trade in Jharkhand: Which rivers does the sand come from, what is the scale of the legal and illegal business, and why are rivers and bridges facing increasing threats?

Jharkhand में बालू का पूरा खेल: किन नदियों से निकलती है रेत, कितना है वैध-अवैध कारोबार और क्यों बढ़ रहा नदियों-पुलों पर खतरा?

विज्ञापन
मां कालरात्रि गधे पर सवार, जानें उनके वाहन का धार्मिक महत्व

शेर नहीं, गधा है मां कालरात्रि का वाहन, जानें इसके पीछे की मान्यता

अक्टूबर 16, 2026

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, पूरे राज्य में सेवा प्रभावित

कोडरमा क्रिकेट संघ में आखिर चल क्या रहा है? सचिव पर गंभीर आरोप, JSCA से कई बार शिकायत!

दुर्गा पूजा के छठे दिन रांची में बदला मौसम, पंडाल घूमने निकलने से पहले जान लें बारिश का अपडेट

Jailer 2: रजनीकांत की जेलर 2 की बंपर ओपनिंग, शाहरुख की पठान और रणबीर की एनिमल पीछे

रांची के नारी गांव में मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts