Ranchi: अपर बाजार स्थित कन्या पाठशाला की छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में जेल गए फिरोज अली ने जमानत पर छूटने के सिर्फ तीन दिन बाद आत्महत्या कर ली। शनिवार की शाम उसने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए रिम्स (RIMS) लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना पुलिस देर रात रिम्स पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अभी आत्महत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी गिरफ्तारी
13 दिसंबर 2024 को अपर बाजार स्थित कन्या पाठशाला की छात्राओं से छेड़खानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 16 दिसंबर 2024 को फिरोज अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुराना आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया कि फिरोज अली का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। दंगा भड़काने के आरोप में भी वह पहले जेल जा चुका था।












