Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। चुनाव को लेकर रांची नगर निगम की वार्डवार आरक्षण सूची तैयार कर ली गई है, जिस पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार देर रात अपनी सहमति दे दी है। अब यह सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।
53 वार्डों की आरक्षण सूची तैयार
जानकारी के अनुसार रांची नगर निगम के कुल 53 वार्डों में से 11 वार्ड अनुसूचित जनजाति (एसटी), 2 वार्ड अनुसूचित जाति (एससी), 13 वार्ड अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष 27 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं।
आरक्षण के तहत अत्यंत पिछड़ा वर्ग-वन (ओबीसी-वन) के लिए 9 और अत्यंत पिछड़ा वर्ग-टू (ओबीसी-टू) के लिए 4 वार्ड आरक्षित हैं। वहीं वार्ड संख्या 53 को अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है।
आरक्षण सूची पर ही नगर निकाय चुनाव की आगे की प्रक्रिया होगी शुरू
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस आरक्षण सूची के आधार पर ही नगर निकाय चुनाव की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी और राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों का चयन करेंगे। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग को इस सूची में संशोधन करने का अधिकार रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से आरक्षण की आधिकारिक सूची शनिवार को जारी की जाएगी।
Read more- Jharkhand में कोहरे और ठंड की डबल मार, रांची समेत 20 जिलों में अलर्ट












