Ranchi News: राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चमघाटी के पास में एक भयंकर सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रभात महतो और अनिल महतो के रुप में हुई है। दोनों रिश्ते में चचरे भाई थे और नवाडीह गांव के रहने वाले थे।
Ranchi News: ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। मौके पर दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
Read More- Ranchi News: मोरहाबादी में चल रही थी गैस की कालाबाजारी, पुलिस ने मारा अचानक छापा
Ranchi News: पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया
स्थानीय लोगों की माने तो ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था जिसके कारण ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रक सड़क के नीचे जा गिरा। ट्रक का एक पहिया भी वाहन से निकलकर अलग हो गया।
Read More- Jharkhand Politics: आंखे निकाली जीभ काटी-विष्णुगढ़ कांड पर हेमंत सरकार पर भड़के आदित्य साहू
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद परिवार और गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है।












