Ranchi News: राजधानी रांची में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने शिकंजा तेज कर दिया है। इस कड़ी में रांची पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है, ताकि इस नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचा जा सके।
पुलिस पहले से ही शहर में नशे और अन्य अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में देर रात रांची के विभिन्न इलाकों में स्थित कई रेस्टोरेंट और क्लबों में एक साथ छापेमारी की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्लबों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Ranchi News: संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और तलाशी
छापेमारी से पहले पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ स्थानों पर नशे का सेवन और संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके आधार पर कई थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों को एकजुट कर अभियान चलाया गया। अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर सघन जांच की।
Read More- Ranchi News: मोरहाबादी में चल रही थी गैस की कालाबाजारी, पुलिस ने मारा अचानक छापा
कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोगों के पहचान पत्रों की जांच की गई, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और तलाशी भी ली गई। हालांकि इस छापेमारी में पुलिस को कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी।
Ranchi News: नशीले पदार्थों का इस्तेमाल की जांच शुुरु
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि शहर के कुछ लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स (LOD) बार में जैसे नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी।
Read More- Jharkhand Politics: आंखे निकाली जीभ काटी-विष्णुगढ़ कांड पर हेमंत सरकार पर भड़के आदित्य साहू
गौरतलब है कि हाल के दिनों में रांची के विभिन्न इलाकों से नशे से जुड़ी गतिविधियों के मामले सामने आए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत कई युवाओं को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।













