Ranchi: नगर निगम चुनाव के तहत जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर B. Rajeshwari ने मतदान केंद्र का निरीक्षण करने के बाद कहा कि रांची में वोटिंग प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढ़ंग से संचालित हो रही है।
B. Rajeshwari ने बताया कि मतदाताओं में मतदान को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें नजर आ रही हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक कुल 9.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बीं. राजेश्वरी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर इस में अपनी भागीदारी सुनिश्चत करें।












