Ranchi: राजधानी रांची में बीती रात यानी शनिवार पंडरा थाने में बड़ा बवाल हो गया था। काफी संख्या में लोगों ने पंडरा थाने में अचानक हमला बोल दिया था। जिसमें कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट लगी थी। इस मामल में रांची पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने अब तक दो महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी सीटी एसपी पारस राणा ने प्रेस वार्ता कर दी है। फिलहाल पुलिस अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चला रही है।
इन उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने जिन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है उनमें चंदन कुमार, महेश साव, दिनेश राय, कुणाल यादव, कुंदन कुमार यादव, अनमोल जायसवाल, मीना देवी और प्रिया कुमारी शामिल है।
read more: रांची में मेसरा स्टेशन पर कुर्मी समुदाय का प्रदर्शन, महिलाएं भी उतरीं रेलवे ट्रैक पर
क्या है पूरा मामला
दरअसल यह मामला एक हफ्ते पहले का है, जहां एक सड़क हादसे में गुमला जिले के निवासी घायल हो गए थे। जिसके बाद उनका इलाज रांची के एक अस्पताल में चल रहा था। लेकिन शनिवार देर रात उस शख्स की मौत हो गई। शख्स की मौत के बाद भारी संख्या में लोग परिजनों के साथ पहुंचे और सड़क जाम कर दी। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया लेकिन थोड़ी ही देर में मामला फिर बिगड़ गया और लोगों ने थाने पर हमला बोल दिया। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष थाने पर पहुंच गए औऱ जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान थाना परिसर में घुसकर सरकारी वाहन, अभिलेश और फर्नीचर को पूरी तर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। थाना प्रभारी पर भी जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें वे गंभीर रूप से घाटल हो गए थे। फिलहाल आज पुलिस ने मामले से जुड़े कुल 8 उपद्रनियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी हाल में सरकारी संपत्ती और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही जानकारी यह मिल रही है कि कुछ असमाजिक तत्वों के साथ मिलकर जमीन दलालों ने भीड़ को भड़काने का काम किया था। अब पुलिस के अनुसार ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है, जल्द ही अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।












