Ranchi Railway Station का बहुप्रतीक्षित कायाकल्प अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। नए साल की शुरुआत के साथ ही यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जनवरी 2026 से Ranchi Railway Station के साउथ गेट से प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने की तैयारी है।
स्टेशन के साउथ गेट पर बने नए अत्याधुनिक भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इंटीरियर, टाइल्स, फाल्स सीलिंग, विद्युत फिटिंग और सजावटी कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जी+2 संरचना वाला यह भवन यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का अनुभव देगा।
स्टेशन की क्षमता में होगा बड़ा इजाफा
पुनर्विकास के बाद Ranchi Railway Station पर एक समय में लगभग 35 हजार यात्रियों की आवाजाही संभव होगी। यात्रियों के बैठने की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। फूड प्लाजा क्षेत्र में ही करीब 2,500 लोगों के बैठने की सुविधा होगी।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 447 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें से 330 करोड़ रुपये स्टेशन भवन निर्माण पर लगाए जा रहे हैं।
लिफ्ट, एस्केलेटर और रिटायरिंग रूम
दो मंजिला नए स्टेशन भवन में यात्रियों की सुविधा के लिए
- 17 लिफ्ट
- 19 एस्केलेटर
लगाए जा रहे हैं।
साथ ही दोनों ओर 100-100 कमरों वाले रिटायरिंग रूम भी बनाए जा रहे हैं।
नॉर्थ गेट का भी होगा पुनर्विकास
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, साउथ गेट के पूरा होते ही नॉर्थ गेट के पुनर्विकास का काम शुरू होगा। फिलहाल सर्वे कार्य जारी है और अगले 2–3 महीनों में निर्माण शुरू होने की संभावना है। इसका उद्देश्य पूरे स्टेशन को एक समान आधुनिक पहचान देना है।
निर्माण के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेडियम के पीछे अस्थायी भवन में रेलवे के कई कार्यालय शिफ्ट किए जा रहे हैं।
कब तक पूरा होगा पूरा प्रोजेक्ट?
रेलवे के अनुसार—
- साउथ गेट: दिसंबर 2025 तक
- पूरा स्टेशन: जून 2026 तक
इसके बाद Ranchi Railway Station आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर देश के प्रमुख स्टेशनों में शामिल होगा।
ग्रीन और स्मार्ट स्टेशन की ओर कदम
स्टेशन की छत पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिससे करीब 30% ऊर्जा जरूरत पूरी होगी।
साथ ही मिलेंगी ये सुविधाएं:
- महिलाओं के लिए फीडिंग ज़ोन
- बच्चों के लिए प्ले एरिया
- प्राथमिक चिकित्सा केंद्र
- आधुनिक एंट्री कंट्रोल सिस्टम
बड़ा सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग
स्टेशन भवन के सामने बड़ा सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किया जा रहा है।
ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों के लिए अलग-अलग लेन और विशाल पार्किंग की व्यवस्था होगी।
नया रोड ओवरब्रिज बनेगा जाम से राहत का रास्ता
स्टेशन पुनर्विकास के तहत उत्तर और दक्षिण हिस्से को जोड़ने वाला नया रोड ओवरब्रिज (ROB) भी तेजी से बन रहा है।
यह ब्रिज चुटिया, नेपाल हाउस, डोरंडा होते हुए बिरसा चौक तक सीधी कनेक्टिविटी देगा, जिससे शहर के जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
ROB की खासियतें:
- लागत: 5 करोड़ रुपये
- चौड़ाई: 70 मीटर
- दो लेन सड़क + 5 मीटर चौड़ा फुटपाथ
- कुल लंबाई: 772 मीटर
- मुख्य स्पैन: 60 मीटर बो-स्ट्रिंग गर्डर
- लक्ष्य: 30 जून 2026 तक पूरा
नए साल पर रांचीवासियों और यात्रियों को साउथ गेट और प्लेटफॉर्म-6 की सौगात मिलना तय है। यह परियोजना न सिर्फ स्टेशन की तस्वीर बदलेगी, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को भी नया आयाम देगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








