Sunday, April 5, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रांची पानी में डूबा! 4 दिन तक नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

July 11, 2025
in झारखंड
A A
रांची पानी में डूबा! 4 दिन तक नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News – राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में पिछले 36 घंटे से हो रही लगातार भारी बारिश ने शहर को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. जगह-जगह जलजमाव, ट्रैफिक जाम और सफाई व्यवस्था की पोल खुलने से आमजन की परेशानियां कई गुना बढ़ गई हैं.

बटन तालाब का किनारा बहा, घाट ध्वस्त

डोरंडा स्थित ऐतिहासिक बटन तालाब का किनारा तेज बारिश के चलते ध्वस्त हो गया, जिससे घाट पूरी तरह धराशायी हो गया. तालाब का पानी बहकर निचले इलाकों में घुस गया, जिससे हालात और बिगड़ गए.

4 दिन तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन 12 जुलाई से सक्रिय रूप से प्रभाव दिखाएगा. अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने, और यात्रा से बचने की सलाह दी है.

Related Post

Jharkhand Politics: राजद को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता-रांची में तेजस्वी के सख्त तेवर

Jharkhand Politics: राजद को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता-रांची में तेजस्वी के सख्त तेवर

April 5, 2026
Koderma News: कोडरमा में नौवां माइल के पास दो ट्रकों में सीधी भिड़ंत, केबिन में फंसे चालक-खलासी

Koderma News: कोडरमा में नौवां माइल के पास दो ट्रकों में भयंकर टक्कर, केबिन में फंसे चालक-खलासी

April 5, 2026
'Zigana'—the new favorite among criminals in Jharkhand; but how, exactly, is it making its way into India despite being banned?

Jharkhand में अपराधियों की नई पसंद ‘जिगाना’, आखिर भारत में बैन होने के बावजूद कैसे बन रही है?

April 5, 2026
Dhanbad News: धनबाद में आधी रात धमाका-गैस सिलेंडर फटने से दो की मौत

Dhanbad News: धनबाद में आधी रात धमाका-गैस सिलेंडर फटने से दो की मौत

April 5, 2026

मानसून ट्रफ के कारण तेज हवाएं और भारी बारिश के आसार

मानसून ट्रफ इस समय अमृतसर, चंडीगढ़, कानपुर, डालटनगंज होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. साथ ही पश्चिमी असम से तेलंगाना तक एक और ट्रफ एक्टिव है. इससे 14 से 15 जुलाई तक झारखंड में घने बादल, तेज हवाएं और लगातार वर्षा की संभावना जताई गई है.

रांची में 675.5 मिमी बारिश, सामान्य से दोगुना

1 जुलाई से 8 जुलाई के बीच झारखंड में 440.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 175.4 मिमी अधिक है. वहीं, रांची में 675.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य आंकड़े 273.2 मिमी से कहीं अधिक है.

शहर की सड़कें बनी तालाब, नालों से उफना गंदा पानी

बारिश ने रांची नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है. कई इलाकों में नालियां ओवरफ्लो हो गईं, और कीचड़युक्त पानी गलियों और सड़कों पर बहता दिखा.

हरमू रोड, इटकी रोड, पंडरा, रातू रोड, हातमा, बूटी मोड़, कोकर, कांटाटोली, हिंदपीढ़ी, और तिरिल जैसे इलाकों में जलजमाव और गंदगी से लोग परेशान हैं. पंडरा शांतिनगर में तो पानी घरों के अंदर घुस गया, जिससे लोगों को स्थानांतरण तक करना पड़ा.

सड़कें डूबीं, एंबुलेंस तक फंसी, कई वाहन फिसले

पंचशीलनगर से शांतिनगर के बीच के मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया. दुपहिया वाहन चालकों के फिसलने और चोटिल होने की खबरें सामने आईं. एंबुलेंस तक जाम में फंसी रहीं.

करमटोली चौक, बरियातू रोड, चुटिया थाना, सिरमटोली चौक, और आरोग्य भवन के पास गड्ढे और कीचड़ की वजह से राहगीर फिसलकर गिरते दिखे.

लोगों में आक्रोश, नगर निगम की लापरवाही पर सवाल

स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “सरकार और नगर निगम विकास की बातें तो करते हैं, लेकिन जमीनी हालात बदतर हैं.” शहरवासियों ने मांग की है कि नालियों की सफाई, गाद उठाव, और संसाधनों की बढ़ोतरी से स्थिति में सुधार लाया जाए.

रांची में हालात फिलहाल सामान्य नहीं हैं. मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने, कम से कम बाहर निकलने, और आपात स्थिति में हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई है. आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं, इसलिए प्रशासन को भी अपनी तैयारियों को पुख्ता करने की जरूरत है.

Related Posts

Jharkhand Politics: राजद को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता-रांची में तेजस्वी के सख्त तेवर
झारखंड

Jharkhand Politics: राजद को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता-रांची में तेजस्वी के सख्त तेवर

April 5, 2026
Koderma News: कोडरमा में नौवां माइल के पास दो ट्रकों में सीधी भिड़ंत, केबिन में फंसे चालक-खलासी
झारखंड

Koderma News: कोडरमा में नौवां माइल के पास दो ट्रकों में भयंकर टक्कर, केबिन में फंसे चालक-खलासी

April 5, 2026
'Zigana'—the new favorite among criminals in Jharkhand; but how, exactly, is it making its way into India despite being banned?
झारखंड

Jharkhand में अपराधियों की नई पसंद ‘जिगाना’, आखिर भारत में बैन होने के बावजूद कैसे बन रही है?

April 5, 2026
Next Post
झारखंड में शराब संकट खत्म! अब हर ब्रांड मिलेगा– बस थोड़ा इंतज़ार

झारखंड में शराब संकट खत्म! अब हर ब्रांड मिलेगा– बस थोड़ा इंतज़ार

ऋषभ पंत की चोट पुरे भारतीय टीम के लिए बनी परेशानी का कारण, क्या ध्रुव जुरेल कर पाएंगे बल्लेबाज़ी

ऋषभ पंत की चोट पुरे भारतीय टीम के लिए बनी परेशानी का कारण, क्या ध्रुव जुरेल कर पाएंगे बल्लेबाज़ी?

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Sarkari Naukri : नर्सिंग ऑफिसर के 2317 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल

Sarkari Naukri : नर्सिंग ऑफिसर के 2317 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल

April 5, 2026

Sapna Choudhary Court Case: कानूनी पचड़े के बीच सपना चौधरी का दबंग अंदाज, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘मेरे आगे पाछे घूमे सै…’

Jharkhand Politics: राजद को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता-रांची में तेजस्वी के सख्त तेवर

Koderma News: कोडरमा में नौवां माइल के पास दो ट्रकों में भयंकर टक्कर, केबिन में फंसे चालक-खलासी

Jharkhand में अपराधियों की नई पसंद ‘जिगाना’, आखिर भारत में बैन होने के बावजूद कैसे बन रही है?

Dhanbad News: धनबाद में आधी रात धमाका-गैस सिलेंडर फटने से दो की मौत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra