सोमवार, अक्टूबर 19, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

रांची में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज, मतदाता सूची को और समावेशी बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

रांची में Voter Registration and Voter Registers 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। मतदाता सूची की शुद्धता, SIR, तकनीक, AI, प्रवासी और युवा मतदाताओं पर चर्चा हुई।

सितम्बर 2, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
International conference kicks off in Ranchi; experts deliberate on making the electoral roll more inclusive.

International conference kicks off in Ranchi; experts deliberate on making the electoral roll more inclusive.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~11 मिनट•हिंदी बुलेटिन

रांची: मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और समावेशी बनाने को लेकर रांची में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड और केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के संयुक्त आयोजन में “Voter Registration and Voter Registers 2026” सम्मेलन का उद्घाटन बुधवार, 2 सितंबर को NUSRL, रांची में किया गया।

Table of Contents

Toggle
  • 800 से अधिक संस्थानों से संपर्क, 58 शोध-पत्र चुने गए
  • तकनीक और डेटाबेस से सुधरेगी मतदाता सूची की शुद्धता
  • ‘कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं, अपात्र का नाम शामिल न हो’
  • युवा और प्रवासी मतदाताओं पर भी फोकस
  • SIR के बीच मतदाता सूची पर चर्चा अहम
  • शोध-पत्रों के निष्कर्ष डिजिटल और प्रिंट रूप में होंगे उपलब्ध

सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची में शुद्धता, तकनीक के इस्तेमाल, नागरिक जागरूकता, प्रवासी मतदाताओं और लैंगिक समावेशन जैसे मुद्दों पर चर्चा की। आईआईएम रांची, NUSRL रांची और सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची इस आयोजन के नॉलेज पार्टनर हैं।

📌 यह भी पढ़ें:
  • बेलाही ने जीता युवा आजसू फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब, पुरहरा उपविजेता
  • सीएम हेमंत सोरेन की मां के श्राद्धकर्म से लौट रहे ASI बैजनाथ प्रजापति की दर्दनाक मौत
  • रूपी सोरेन के निधन पर बाबा रामदेव ने जताई संवेदना, नेमरा जाकर दी श्रद्धांजलि

800 से अधिक संस्थानों से संपर्क, 58 शोध-पत्र चुने गए

उद्घाटन सत्र में भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार समेत केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड, NUSRL और सेंट जेवियर्स कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारी व शिक्षाविद मौजूद रहे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि सम्मेलन के लिए 800 से अधिक विश्वविद्यालयों और संस्थानों से संपर्क किया गया था। इसके बाद 230 शोध सार (Abstracts) प्राप्त हुए। स्वतंत्र अकादमिक विशेषज्ञ समिति ने इनमें से 80 सार को शॉर्टलिस्ट किया और अंतिम रूप से 58 शोध-पत्रों को चर्चा एवं प्रकाशन के लिए चुना गया।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य केवल मौजूदा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तक सीमित नहीं है, बल्कि मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची प्रबंधन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों के व्यापक संदर्भ में समझना है।

तकनीक और डेटाबेस से सुधरेगी मतदाता सूची की शुद्धता

के. रवि कुमार के मुताबिक, दुनिया के अलग-अलग देशों में सक्रिय, स्वचालित और हाइब्रिड मतदाता पंजीकरण प्रणालियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई जगह जनसंख्या डेटाबेस, सिविल रजिस्ट्री, बायोमेट्रिक तकनीक और लगातार डेटा अपडेट जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया गया है।

भारत में भी मतदाता सूची को बेहतर बनाने के लिए तकनीक और डेटाबेस आधारित सत्यापन का इस्तेमाल धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता रिकॉर्ड में मौजूद विसंगतियों की पहचान कर सूची को अधिक सटीक बनाना है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची प्रबंधन में तकनीक के साथ-साथ क्षेत्रीय सत्यापन, राजनीतिक दलों और अन्य हितधारकों की भागीदारी तथा न्यायिक समीक्षा भी महत्वपूर्ण है।

‘कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं, अपात्र का नाम शामिल न हो’

NUSRL रांची के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक भागीदारी का प्रवेश द्वार है। चुनाव की विश्वसनीयता काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि मतदाता सूची कितनी शुद्ध और समावेशी है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए, वहीं फर्जी, डुप्लीकेट या अपात्र पंजीकरण को रोकना भी जरूरी है। उनके अनुसार मतदाता सूची प्रबंधन में शुद्धता, समावेशन, पारदर्शिता, सुगमता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

प्रो. पाटिल ने तकनीक के इस्तेमाल को लेकर भी संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि तकनीक प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ा सकती है, लेकिन इसे मानवीय विवेक और निर्णय का विकल्प नहीं बनाया जाना चाहिए।

युवा और प्रवासी मतदाताओं पर भी फोकस

सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालय मतदाता जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कैंपस आधारित मतदाता पंजीकरण अभियान और नागरिक शिक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने बढ़ते शहरीकरण और प्रवासन के बीच युवा मतदाताओं, प्रवासियों और वंचित वर्गों की चुनावी भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत बताई।

डॉ. कुजूर ने मतदाता डेटा की शुद्धता के साथ-साथ निजता, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार इस्तेमाल और निर्वाचन व्यवस्था में लोगों का भरोसा बनाए रखने को भी बड़ी चुनौती बताया।

SIR के बीच मतदाता सूची पर चर्चा अहम

केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के कुलपति प्रो. सारंग मेधेकर ने कहा कि सम्मेलन निर्वाचन प्रशासन और अकादमिक शोध को एक मंच पर लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े लोकतंत्र में मतदाता सूची के प्रबंधन के लिए व्यापक प्रशासनिक और तकनीकी व्यवस्था की जरूरत है।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड सुबोध कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की पूरी प्रक्रिया के केंद्र में नागरिक और मतदाता हैं। ऐसे में शुद्ध, समावेशी और पारदर्शी मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है।

उन्होंने झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का उल्लेख करते हुए कहा कि लगातार यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

शोध-पत्रों के निष्कर्ष डिजिटल और प्रिंट रूप में होंगे उपलब्ध

सम्मेलन में प्रस्तुत 58 शोध-पत्रों और दो दिनों के विचार-विमर्श से सामने आने वाले महत्वपूर्ण निष्कर्षों को संकलित कर प्रकाशित किया जाएगा। इसे भौतिक और निःशुल्क डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध कराने की योजना है।

सम्मेलन के दौरान “Voter Registration and Voter Registers, Foundations, Global Practice and Legal Framework – Vol-1” और “Voter Registration and Voter Registers, Theory, Awareness, Inclusion and Technology – Vol-2” पुस्तकों के साथ स्मारिका का भी विमोचन किया गया।

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का संस्कार भोज, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
रांची Ranchi

नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का संस्कार भोज, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अक्टूबर 18, 2026
बेलाही ने जीता युवा आजसू फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब, पुरहरा उपविजेता
झारखंड Jharkhand News

बेलाही ने जीता युवा आजसू फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब, पुरहरा उपविजेता

अक्टूबर 18, 2026
रामगढ़ में CCL कर्मी की घर में घुसकर हत्या, पत्नी के हाथ-पैर बांधे-जांच में जुटी पुलिस
रामगढ़ Ramgarh

रामगढ़ में CCL कर्मी की घर में घुसकर हत्या, पत्नी के हाथ-पैर बांधे-जांच में जुटी पुलिस

अक्टूबर 18, 2026
Next Post
Minister Deepika Pandey Singh met the Congress leadership in Delhi; discussions were held regarding organizational expansion and the SIR process.

दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, संगठन विस्तार और SIR प्रक्रिया पर हुई चर्चा

5 coaching institutes sealed in Ranchi, 18 inspected; Municipal body cracks down on disregard for safety standards.

रांची में 5 कोचिंग संस्थान सील, 18 की हुई जांच; सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर निगम सख्त

विज्ञापन
नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का संस्कार भोज, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का संस्कार भोज, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अक्टूबर 18, 2026

बेलाही ने जीता युवा आजसू फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब, पुरहरा उपविजेता

रामगढ़ में CCL कर्मी की घर में घुसकर हत्या, पत्नी के हाथ-पैर बांधे-जांच में जुटी पुलिस

सीएम हेमंत सोरेन की मां के श्राद्धकर्म से लौट रहे ASI बैजनाथ प्रजापति की दर्दनाक मौत

रांची के हुंडरू में 2013 से हो रही दुर्गा पूजा, इस बार काठमांडू के मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल

रूपी सोरेन के निधन पर बाबा रामदेव ने जताई संवेदना, नेमरा जाकर दी श्रद्धांजलि

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts