सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

रांची को आज मिलेगा रातू रोड फ्लाईओवर का तोहफा,जानें इसकी खासियतें..

जुलाई 3, 2025
in Breaking News, रांची Ranchi
A A
रांची के कोकर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, देखिए कहां से कहां तक बनेगा Connecting Flyover
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi News – लंबे समय के इंतजार के बाद आज रांचीवासियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने जा रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. यह फ्लाईओवर राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है.

Table of Contents

Toggle
  • उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
  • गढ़वा में भी फोर लेन रोड का उद्घाटन
  • झारखंड के लिए नई एनएच परियोजनाओं की नींव
    • रातू रोड फ्लाईओवर: रांची की ट्रैफिक व्यवस्था की ‘लाइफलाइन’
  • ट्रैफिक जाम से राहत
  • फ्लाईओवर की खासियतें:
  • सड़क हादसों में कमी की उम्मीद

उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:

  • समारोह की शुरुआत बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई.
  • इसके बाद नितिन गडकरी ने दोपहर करीब 3 बजे रातू रोड फ्लाईओवर का औपचारिक लोकार्पण करेंगे.
  • उद्घाटन के बाद मंत्री बाइक रैली के साथ ओटीसी ग्राउंड (पंडरा) तक का सफर तय करेंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे.

गढ़वा में भी फोर लेन रोड का उद्घाटन

रांची आने से पहले, केंद्रीय मंत्री ने गढ़वा के हूर गांव में रेहला फोर लेन सड़क का उद्घाटन करेंगे. यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित होगा. इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से रांची लौटेंगे.

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची एसएसपी आवास के सामने हंगामा, चार बच्चों के साथ आत्मदाह की कोशिश
  • सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची में NSS Foundation Day पर ‘कलाकृति’ का आयोजन, 40 से अधिक पूर्व स्वयंसेवक जुटे
  • सीएम हेमंत सोरेन को मरांग बुरु और ललपनिया में होने वाले दो महासम्मेलनों का मिला न्योता

झारखंड के लिए नई एनएच परियोजनाओं की नींव

गडकरी ने झारखंड में कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इस अवसर पर आयोजित सभा में एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे. मंत्री ने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए होटल रेडिशन ब्लू में बैठक करेंगे. वे शाम 6:45 बजे रांची एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

read more- रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव, फ्लाईओवर उद्घाटन को लेकर नो एंट्री लागू; जानें पूरी व्यवस्था

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

रातू रोड फ्लाईओवर: रांची की ट्रैफिक व्यवस्था की ‘लाइफलाइन’

  • लंबाई: 3.57 किलोमीटर
  • रैंप की लंबाई: 600 मीटर
  • निर्माण लागत: लगभग 400 करोड़ रुपये
  • निर्माण अवधि: 26 महीने (शुरुआत: 2022)

रातू रोड फ्लाईओवर को राजधानी की ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान माना जा रहा है. यह मंडार, रातू, बेरो और नागड़ी की ओर से आने-जाने वाले हजारों लोगों को राहत देगा.

ट्रैफिक जाम से राहत

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से पहले नागा बाबा खटाल से पिस्का मोड़ तक पहुंचने में 30 से 60 मिनट लगते थे. अब यह सफर महज 5 से 7 मिनट में पूरा हो सकेगा. लगभग एक लाख लोगों को इससे रोजाना राहत मिलने की उम्मीद है.

read more- हवा में उड़ते ही उखड़ी Spice Jet फ्लाइट की खिड़की! यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वायरल वीडियो

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

फ्लाईओवर की खासियतें:

  • नॉइस बैरियर: सड़क किनारे रहने वाले लोगों को ट्रैफिक के शोर से राहत मिलेगी.
  • बुलेट प्रूफ बैरियर: राजभवन के नजदीक होने के कारण वीआईपी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है.
  • उन्नत लाइटिंग: फ्लाईओवर के पिलरों पर तिरंगे की थीम पर आधारित LED लाइटिंग लगाई गई है, जिससे रात के समय दृश्यता बेहतर होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी.
  • ग्रीन बेल्ट और प्ले एरिया की योजना: फ्लाईओवर के नीचे हरियाली विकसित की गई है और भविष्य में बच्चों के लिए खेल क्षेत्र भी बनाया जाएगा.

सड़क हादसों में कमी की उम्मीद

रातू रोड पर पहले नो-एंट्री हटने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क हादसे आम हो गए थे. अब फ्लाईओवर बनने के बाद इस प्रकार की घटनाओं में कमी आने की संभावना है.

रातू रोड फ्लाईओवर केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि रांची के नागरिकों के लिए राहत और आधुनिकता का प्रतीक है. इस परियोजना से रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और शहर की विकास यात्रा को नई रफ्तार मिलेगी.

Ayushika Verma
Ayushika Verma

संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

रांची एसएसपी आवास के सामने हंगामा, चार बच्चों के साथ आत्मदाह की कोशिश
रांची Ranchi

रांची एसएसपी आवास के सामने हंगामा, चार बच्चों के साथ आत्मदाह की कोशिश

अक्टूबर 25, 2026
सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची में NSS Foundation Day पर ‘कलाकृति’ का आयोजन, 40 से अधिक पूर्व स्वयंसेवक जुटे
रांची Ranchi

सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची में NSS Foundation Day पर ‘कलाकृति’ का आयोजन, 40 से अधिक पूर्व स्वयंसेवक जुटे

अक्टूबर 24, 2026
सीएम हेमंत सोरेन को मरांग बुरु और ललपनिया में होने वाले दो महासम्मेलनों का मिला न्योता
रांची Ranchi

सीएम हेमंत सोरेन को मरांग बुरु और ललपनिया में होने वाले दो महासम्मेलनों का मिला न्योता

अक्टूबर 24, 2026
Next Post
झारखण्ड से गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन में बदलाव

झारखण्ड से गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन में बदलाव, यात्रियों को सावधान रहने की सलाह

रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव, फ्लाईओवर उद्घाटन को लेकर नो एंट्री लागू; जानें पूरी व्यवस्था

रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव, फ्लाईओवर उद्घाटन को लेकर No Entry लागू; जानें पूरी व्यवस्था

जामताड़ा में नवविवाहित युवक-युवती की मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, CBI जांच की मांग

जामताड़ा में नवविवाहित युवक-युवती की मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, CBI जांच की मांग

अक्टूबर 25, 2026

चाईबासा में चार दिन से लापता महिला का शव घर में दफन मिला, पति हिरासत में

रांची में भाजपा कार्यसमिति का बड़ा फैसला, हेमंत सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान

कोडरमा में दो दिन से लापता महिला का कुएं में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शरद पूर्णिमा पर कब निकलेगा चांद? जानें खीर रखने और मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त

Shilpa Rao का लाइव शो में बंद हुआ माइक, AICWA ने आयोजकों को दी चेतावनी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts