Ranchi : राजधानी रांची के दशम फॉल में कल शाम एक बड़ा हादसा हो गया। फॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का शव अभी तक बरामद नहीं किया गया है। डूबे युवक की पहचान रोशन कुमार के रुप में हुई है जो कि पिस्का मोड़ का रहने वाला था।
Read More-झारखंड कैबिनेट बैठक की तारीख में बदलाव, अब कल होगी मंत्रीपरिषद की अहम बैठक
अपने साथियों के साथ कार में गया था घूमने
मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपने कुछ साथियों के साथ दशम फॉल घूमने गया था। घूमने के दौरान सभी दोस्त नहाने के लिए फॉल पर उतरे थे। इसी दौरान रोशन आगे निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं आऩे पर दोस्तों को शक हुआ। दोस्तों ने पास में मौजूद पर्यटक मित्र को इसकी जानकारी दी।
अब तक नहीं मिली युवक की लाश
इसी दौरान आस पास के लोगों ने बताया कि एक युवक फॉल में डूब गया। जिसके बाद दोस्तों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काफी देर तक उसकी खोजबीन की गई पर कुछ पता नहीं चल पाया।
Read More-Breaking : NDA में हो गया सीटों का बंटवारा, बीजेपी और जेडीयू इतने सीटों पर लडेंगी चुनाव…
अंत में दोस्तों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। देर शाम होने के कारण खोजबीन नहीं की जा सकी। आज एनडीआरएफ की टीम फिर से खोजबीन शुरु करेगी। खबर लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं किया जा सका है।







