Sports: आईपीएल में पैसों की बरसात हो रही है। RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) की टीम अब आईपीएल की सबसे महंगी टीम बनकर सामने आई है। टीम को करीब 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग 16,706 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड कीमत पर खरीदी गई है। इसके साथ ही वह लीग की सबसे महंगी फ्रेंचाइज़ बन गई। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरी सबसे महंगी टीम के तौर पर उभकर सामने आई है।
RCB की टीम मौजूदा चैंपियन है
बताते चलें कि आरसीबी की टीम मौजूदा चैंपियन है। नई ओनरशिप एक कंसोर्टियम के हाथ में गई है, जिसमें Aditya Birla Group, Times Group, Bolt Ventures और Blackstone की प्राइवेट इक्विटी इकाई शामिल हैं। हालांकि, इस सौदे को पूरा होने के लिए बीसीसीआई और अन्य नियामक संस्थाओं की मंजूरी मिलनी अभी बाकी है।
आर्यमन बिरला RCB के नए चेयरमैन
इस डील के साथ आर्यमन बिरला को टीम का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बता दें कि आर्यमान बिरला इससे पहले देश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के बाद अब बिजनेस में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि RCB की मेंस और विमेंस दोनों टीमें अपने-अपने टूर्नामेंट में चैंपियन हैं। इससे पहले Rajasthan Royals भी बड़ी बोली में बिककर चर्चा में रही थी, लेकिन RCB ने उसका रिकॉर्ड तोड़ दिया।













