Desk : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां एक साथ 208 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इनमें 110 महिलाएं और 98 पुरुष नक्सिलियो ने एक साथ सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सिलियों को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया। सरेंडर करने वाले सभी नक्सली अब सरकार के द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास योजना का लाभ उठा सकेंगे।
उत्तरी बस्तर इलाका नक्सल मुक्त
एक साथ 208 नक्सलियों के सरेंडर से अब छत्तीसगढ़ लगभग लाल सलाम के आतंक से मुक्त माना जा रहा है। नक्सलियों का गढ़ रहे अबूझमाड़ से अब नक्सली लगभग खात्में की ओर है। बस्तर के उत्तरी इलाके में अब नक्सली ना के बराबर बचे हैं। अब केवल दक्षिणी क्षेत्र में ही नक्लसलियों की संख्या ज्यादा है।
Read More-रांची फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, आधा दर्जन से ज्यादा लोग हिरासत में
नक्सलियों के सरेंडर के साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी सौंपे गए। इन हथियारों में 19 एके-47 राइफल, 17 एसएलआर सहित कई हथियार शामिल है। भास्कर उर्फ राजमन मंडावी (डीकेएसजेडसी सदस्य), रूपेश उर्फ सतीश (केंद्रीय समिति सदस्य), राजू सलाम (डीकेएसजेडसी सदस्य), धन्नू वेट्टी उर्फ संटू (डीकेएसजेडसी सदस्य) समेत कई सदस्य शामिल है।
Read More-प्यार या साज़िश! रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, पिता ने जताई हत्या की आशंका

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









