Ranchi: रिम्स (RIMS) के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार को व्हाट्सएप कॉल के जरिए गंभीर धमकी मिली है। आरोपी ने कॉल पर कहा कि 15 दिनों के भीतर उन्हें जूते से पीटकर रांची से बाहर कर देगा। पुलिस के अनुसार, धमकी देने वाले की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, चंदन कुमार ने खुद को विनायक हॉस्पिटल का सीईओ बताया था और वह मई महीने में डायरेक्टर से मुलाकात भी कर चुका है। ऑफिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग मामले में अपनी बात न माने जाने पर उसने यह धमकी दी।
घटना की शिकायत डॉ. राजकुमार ने बरियातू थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।













