रांची, 19 जुलाई 2025: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में पार्किंग ठेकेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
घटना सुपरमार्केट बिग बाजार के पास स्थित सुझाता चौक क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पार्किंग ठेके को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि सड़क पर ही मारपीट हो गई। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
read more: झारखंड को जापानी निवेश से मिलेगा बूस्ट! JICA, JETRO और NEC से हुई अहम मुलाकातें
पुलिस ने दबोचा पंडरा से, कोर्ट ने भेजा जेल
पुलिस ने मामले की जांच के बाद भैरव सिंह को पंडरा इलाके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। फिर कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश
चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
read more: झारखंड की राजनीति में बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभानल्लाह













