Religion News: सावन का पावन महीना, जो भगवान शिव की आराधना का सबसे शुभ काल माना जाता है, इस बार 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक चलेगा. इस पूरे माह में शिव भक्त सोमवार के व्रत, जलाभिषेक, और विशेष पूजा-पाठ करते हैं. माना जाता है कि सावन सोमवार के दिन की गई भक्ति से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं.
सावन 2025 की शुरुआत और समापन तिथि
- आरंभ: शुक्रवार, 11 जुलाई 2025
- समापन: शनिवार, 9 अगस्त 2025
- इस दौरान कुल 4 सावन सोमवार आएंगे.
सावन सोमवार व्रत की तिथियां (2025)
- पहला सोमवार: 14 जुलाई 2025
- दूसरा सोमवार: 21 जुलाई 2025
- तीसरा सोमवार: 28 जुलाई 2025
- चौथा सोमवार: 4 अगस्त 2025
पहले सावन सोमवार (14 जुलाई 2025) का शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:16 AM से 5:04 AM
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:59 AM से 12:55 PM
- अमृत काल: रात 11:21 PM से 12:55 AM (15 जुलाई)
- पूजा का सर्वोत्तम समय: दोपहर 11:38 AM से 12:32 PM
सावन सोमवार व्रत का महत्व
सावन सोमवार व्रत विशेष रूप से कुंवारी कन्याओं के लिए कल्याणकारी माना जाता है, जो उत्तम वर की प्राप्ति के लिए भोलेनाथ की आराधना करती हैं. विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं. शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भस्म और फल चढ़ाना अत्यंत पुण्यकारी होता है.










