Jharkhand: निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने शुक्रवार को अपने मैथन स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर दो महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुमारधुबी ओपी क्षेत्र में नशा कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर केएफएस फैक्ट्री के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त दीपक यादव उर्फ टीपू को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से 22 पुड़ियां (5.2 ग्राम) ब्राउन शुगर बरामद की हैं। पूछताछ में टीपू ने अपने कई साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। बताया गया कि टीपू यादव के खिलाफ चिरकुंडा और कुमारधुबी ओपी में पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस अभियान में चिरकुंडा अंचल निरीक्षक फागु होरो, कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का, अनिल खलको, राजेश कुमार समेत पुलिस बल शामिल था।
प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने दूसरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एमपीएल ओपी क्षेत्र के बेलडांगा निवासी सुब्रतो तिवारी के घर 4 अक्टूबर को हुई चोरी का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। इस मामले में मदनपुर निवासी मोहम्मद अजीबुल को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर चोरी गया 17 ग्राम सोने का चेन और 3 ग्राम चांदी की बाली बरामद की गई।
इस कार्रवाई में निरसा अंचल निरीक्षक डोमन रजक, एमपीएल ओपी प्रभारी सुमन कुमारी, अवध किशोर पांडे, आरक्षी विजय दास और दीपक कुमार महतो सक्रिय रहे।
एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने कहा कि क्षेत्र में नशा कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









