Jharkhand News: CPM की वरिष्ठ नेता कामरेड बृंदा करात आज दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुँचीं, जहाँ उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हालचाल लिया.
परिवार से की मुलाकात, स्वास्थ्य लाभ की कामना
CPM नेता ने इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से भी भेंट की और शिबू सोरेन के इलाज के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने विश्वास जताया कि “दिशोम गुरु जल्द ही स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे और पहले की तरह जनता का मार्गदर्शन करेंगे.”
read more- दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन, जानिए फिलहाल उनकी हालत कैसी है?
CPM राज्य सचिव ने दी जानकारी
इस मुलाकात की पुष्टि करते हुए CPM के झारखंड राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि “बृंदा करात की यह यात्रा केवल एक राजनीतिक शिष्टाचार नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन के प्रतीक व्यक्तित्व के प्रति आदर और आत्मीयता का भाव है.”
शिबू सोरेन का स्वास्थ्य स्थिर
बता दें कि 81 वर्षीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी देखरेख वरिष्ठ चिकित्सकों की विशेष टीम कर रही है जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और नेफ्रोलॉजिस्ट शामिल हैं.












