KhabarMantra: धनबाद के नवागढ़ थाना क्षेत्र में खड़खड़ी बस्ती निवासी सुमन पांडे पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर विगत दो वर्षों से दुराचार करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के बयान के आधार पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने मामले को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विवेक राज की अदालत में स्थानांतरित कर दिया.
धमकी और जबरन कृत्यों की शिकायत
पीड़िता के अधिवक्ता के अनुसार, आरोपी ने न केवल शादी का प्रलोभन दिया, बल्कि घर खरीदने का आश्वासन भी दिया. विरोध करने पर पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई और उसे जबरन एक कार में बैठाकर दुर्व्यवहार किया गया. आरोपी पहले से शादीशुदा है, जबकि पीड़िता अविवाहित है. अब न्यायिक प्रक्रिया के तहत इस मामले की सुनवाई होगी













