Ranchi : आज पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला परिषद उपाध्यक्ष और पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष समेत कई भाजपा पदाधिकारियों नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। सीएम की मौजूदगी में सभी को सदस्यता ग्रहण कराया गया।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती समेत कई नेता शामिल
सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रों, भाजपा के मीडिया प्रभारी सुरेश महाली तथा जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध जंबू अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह सहित कई अन्य शामिल रहे।
इन सभी ने झामुमो की सदस्यता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के करकमलों से ग्रहण की। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी एवं जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू उपस्थित रहे।












