Tuesday, February 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

शारदा मां ने दिया आल्हा को अमर होने का वरदान, पृथ्वीराज चौहान भी युद्ध में हो गए थे पराजित

April 5, 2025
in धर्म-अध्याय
A A
Share on FacebookShare on Twitter

जालौन। यूं तो नवरात्र में मां के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। लेकिन, देश के कई हिस्सों में देवी मां के चमत्कार से जुड़े हुए तमाम किस्से और कहानियां मौजूद है। ऐसा ही एक किस्सा बुंदेलखंड के जालौन से जुड़ा हुआ है। यहां पर मौजूद शारदा माता का मंदिर जो आज भी पृथ्वीराज चौहान और आल्हा ऊदल के साथ हुए युद्ध का साक्षी बना हुआ है। यह मंदिर जालौन जिले के बैरागढ़ गांव में स्थित है। जो शक्ति पीठ शारदा देवी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यहां जालौन से ही नहीं बल्कि दूर-दराज इलाकों से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। नवरात्र पर यहां पर भव्य आयोजन किए जाते हैं।

दरअसल, शारदा देवी का यह मंदिर जालौन जिले के मुख्यालय उरई से लगभग 30 किलो मीटर दूरी पर ग्राम बैरागढ़ में बना हुआ है। यहां पर ज्ञान की देवी सरस्वती मां शारदा के रूप में विराजमान हैं। मां शारदा देवी की अष्टभुजी मूर्ति लाल पत्थर से निर्मित है। मां शारदा का शक्ति पीठ बैरागढ़ मन्दिर की स्थापना चन्देलकालीन राजा टोडलमल द्वारा ग्यारहवी सदी में कराई गई थी। जबकि किवदंतियों के अनुसार यह मन्दिर आदिकाल में निर्मित कराया गया था और मां शारदा की मूर्ति मन्दिर के पीछे बने एक कुंड से निकली थी। किवदंतियों की मानें तो कुंड से मां शारदा प्रकट हुई थी। इसीलिए इस स्थान को शारदा देवी सिद्ध पीठ कहा जाता है।

हिंदू राजा पृथ्वीराज चौहान और आल्हा-ऊदल के युद्ध की साक्षी है यह भूमि

Related Post

17 February 2026

17 february 2026: मंगलवार की बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणियां।

February 17, 2026
Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा मान-सम्मान और किसे संभालना होगा अपना कारोबार?

February 16, 2026
Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 15 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

February 15, 2026
Devotees performing Jalabhishek of Shivling on Mahashivratri.

mahashivratri 2026: शिवलिंग पर ये 7 चीजें चढ़ाएं, लेकिन इन 4 से करें परहेज… वरना खंडित हो सकता है व्रत!

February 14, 2026

मां शारदा शक्ति पीठ पृथ्वीराज और आल्हा के युद्ध की साक्षी है। पृथ्वीराज ने बुन्देलखंड को जीतने के उद्देश्य से 11 सदी के बुन्देलखंड के तत्कालीन चन्देल राजा परमर्दिदेव (राजा परमाल) पर चढ़ाई की थी। उस समय चन्देलों की राजधानी महोबा थी। आल्हा-उदल राजा परमाल के मंत्री के साथ वीर योद्धा भी थे। बैरागढ़ के युद्ध मे आल्हा-उदल ने पृथ्वीराज चौहान को युद्ध में बुरी तरह परास्त कर दिया था। बताया गया कि आल्हा और उदल मां शारदा के उपासक थे। जिसमें आल्हा को मां शारदा का वरदान था कि उन्हें युद्ध में कोई नहीं हरा पायेगा। उदल की मौत के बाद आल्हा ने प्रतिशोध लेते हुये अकेले पृथ्वीराज चौहान से युद्ध किया और विजय प्राप्त की थी। उसके बाद आल्हा ने विजय स्वरूप मां शारदा के चरणों के बगल में सांग गाढ़ दी। पृथ्वीराज चौहान सांग को न ही उखाड़ सके और न ही सांग की नोक को सीधा कर पाए।

30 फीट ऊंची गढ़ी सांग की लंबाई न नाप सका कोई

आलम है युद्ध में विजय हासिल करने के बाद मंदिर के ठीक बगल में एक लोहे की सांग को गाढ़ दिया जो कि ऊपर से 30 फीट ऊंचाई की दिखाई देती है। लेकिन जैसा जमीन में कितनी गहराई तक है। इस बात का अंदाजा आज तक किसी को नहीं हुआ। मंदिर में आल्हा द्वारा गाड़ी गई सांग इसकी प्राचीनता दर्शाता है। जब आल्हा ने युद्ध से बैराग लिया तभी से यहां का नाम बैरागढ़ पड़ गया। वहीं, मंदिर के पुजारी श्याम जी ने बताया कि श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओ के लिए चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर दर्शन करने आते है। यहां विशाल मेला लगता है जो पूरे एक माह चलता है। पुजारी के मुताबिक मंदिर के पीछे एक कुंड है। इस कुंड में नहाने से सभी प्रकार के चरम रोग ख़त्म हो जाते है।

दिन में तीन बार रंग बदलती है मंदिर की मूर्ति

मां शारदा शक्ति पीठ के बारे में दर्शन करने वाले लोगों के अनुसार मूर्ति तीन रूपों में दिखाई देती है। सुबह के समय मूर्ति कन्या के रूप में नजर आती है तो दोपहर के समय युवती के रूप में और शाम के समय मां के रूप में मूर्ति दिखाई देती है। जिनके दर्शनों के लिये पूरे भारत वर्ष से श्रद्धालू दर्शन करने आते है। महाराज का कहना है कि मां शारदा माता के दर्शन करने से श्रद्धालुओं की सारी मनोकामनाये पूर्ण होती है। वहीं पिछले 20 सालों से दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने बताया कि जब तक माता रानी बुलाती रहेगी वो यहाँ आते रहेंगे। यहां दर्शन करने से दुखों और कष्टों का नाश होता है।

Related Posts

17 February 2026
धर्म-अध्याय

17 february 2026: मंगलवार की बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणियां।

February 17, 2026
Aaj ka Rashifal
धर्म-अध्याय

Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा मान-सम्मान और किसे संभालना होगा अपना कारोबार?

February 16, 2026
Aaj ka Rashifal
धर्म-अध्याय

Aaj Ka Rashifal: 15 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

February 15, 2026
Next Post

'इडली कढ़ाई' की रिलीज डेट घोषित, धनुष का नया लुक आया सामने

रामनवमी को लेकर 46 थाना क्षेत्र में रहेगी विशेष निगरानी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi

Ranchi की सड़कों पर ‘मौत’ का तांडव! वकील ने बोनट पर लटकाया, फिर होमगार्ड को कुचलने की कोशिश

February 17, 2026

17 february 2026: मंगलवार की बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणियां।

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra