Share Market: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को कमजोर शुरुआत की। सेंसेक्स खुलते ही करीब 200 अंक तक फिसला, जबकि निफ्टी 24,150 के स्तर से नीचे कारोबार करता नजर आया। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर निवेशकों की धारणा पर दिखा।
बाजार खुलने के कुछ देर बाद सुबह 9:47 बजे सेंसेक्स 104.38 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 77,264.73 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 56.40 अंक यानी 0.23 फीसदी टूटकर 24,162.65 पर था।
TCS का शेयर 0.99 फीसदी चढ़कर 2,305.65 के स्तर पर खुला
सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान सात शेयर बढ़त में रहे, जबकि 23 में गिरावट दर्ज की गई। TCS का शेयर 0.99 फीसदी चढ़कर 2,305.65 के स्तर पर खुला। टाटा स्टील में 0.56 फीसदी, Adani Ports में 0.22 फीसदी और Infosys में 0.18 फीसदी की तेजी रही। Tech Mahindra, Trent और Eternal भी बढ़त में रहे।
ईरान पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों से बदलाव
दूसरी ओर, Hindustan Unilever और Power Grid में 0.64 फीसदी की गिरावट रही। Bajaj Finance और NTPC 0.63 फीसदी, जबकि Kotak Bank 0.59 फीसदी नीचे रहे।
बाजार की धारणा पर पश्चिम एशिया का तनाव असर डाल रहा है। ईरान पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों और संभावित प्रतिक्रियाओं से अनिश्चितता बढ़ी है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी बाजार के लिए अहम जोखिम बना हुआ है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









