Saturday, April 4, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

श्रावणी मेला 2025: पहली बार AI और ड्रोन टेक्नोलॉजी से होगी श्रद्धालुओं की सेवा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा एक्शन प्लान

श्रावणी मेला 2025 इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए पहली बार AI आधारित निगरानी प्रणाली और ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा

July 8, 2025
in झारखंड
A A
Shravani Mela 2025: For the first time, devotees will be served with AI and drone technology, a big action plan of Health Minister Dr. Irfan Ansari

Shravani Mela 2025: For the first time, devotees will be served with AI and drone technology, a big action plan of Health Minister Dr. Irfan Ansari

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: श्रावणी मेला 2025 इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए पहली बार AI आधारित निगरानी प्रणाली और ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।

AI से भीड़ नियंत्रण और ड्रोन से ब्लड सप्लाई – मेला में तकनीक का धमाल

इस साल देवघर आने वाले कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 32 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र, 160 डॉक्टर और 41 एंबुलेंस की तैनाती की गई है। 300 प्रकार की आवश्यक दवाओं की अग्रिम आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है। खास बात यह है कि मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, आपदा की पूर्व चेतावनी और चिकित्सा आवश्यकताओं की पहचान के लिए AI आधारित सिस्टम लगाया गया है।

Related Post

Poster of 'Chitrapat Jharkhand Film Festival 2026' launched in Ranchi, grand event to be held in June

Ranchi में ‘चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026’ का पोस्टर लॉन्च, जून में होगा भव्य आयोजन

April 3, 2026
BJP to Celebrate its 47th Foundation Day in Jharkhand; State President Aditya Sahu Releases Roadmap

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

April 3, 2026
A young man drowned in the Nakshatra Forest pond in Ranchi, and the NDRF is searching for him.

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

April 3, 2026
Breaking News: Top Maoist leader Prashant Bose, alias 'Kishan Da', passes away at RIMS

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

April 3, 2026

डॉ. अंसारी ने कहा, “अगर किसी श्रद्धालु को आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता होगी, तो ड्रोन के जरिए ब्लड बैंक से तुरंत आपूर्ति की जाएगी। यह देश में किसी मेले में पहली बार होगा।”

नकली दवाओं और मिलावटी भोजन पर चलेगा बुलडोजर

स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी दी कि मेला क्षेत्र में नकली दवाओं और मिलावटी खाद्य सामग्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए औषधि निरीक्षण दल और खाद्य सुरक्षा टीम गठित की गई है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई होगी।

नशाखोरी पर सख्ती, NDRF की तैनाती

मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए स्पेशल टीम, ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस की संयुक्त गश्त होगी। अप्रत्याशित घटनाओं से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम, आपातकालीन चिकित्सा वाहन और कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहेंगे।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

देवघर परिसदन में हुई इस बैठक में देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, निदेशक अभियान (NHM) शशि प्रकाश झा, एमडी कॉरपोरेशन अबु इमरान, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडूग, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

Poster of 'Chitrapat Jharkhand Film Festival 2026' launched in Ranchi, grand event to be held in June
झारखंड

Ranchi में ‘चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026’ का पोस्टर लॉन्च, जून में होगा भव्य आयोजन

April 3, 2026
BJP to Celebrate its 47th Foundation Day in Jharkhand; State President Aditya Sahu Releases Roadmap
झारखंड

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

April 3, 2026
A young man drowned in the Nakshatra Forest pond in Ranchi, and the NDRF is searching for him.
झारखंड

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

April 3, 2026
Next Post
Youth Congress filed FIR in the case of tampering with Rahul Gandhi's image

राहुल गांधी की छवि से छेड़छाड़ मामले में युवा कांग्रेस ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Large scale transfers in Jharkhand Health Department, many officials replaced

झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई पदाधिकारी बदले गए

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Poster of 'Chitrapat Jharkhand Film Festival 2026' launched in Ranchi, grand event to be held in June

Ranchi में ‘चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026’ का पोस्टर लॉन्च, जून में होगा भव्य आयोजन

April 3, 2026

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

Dhanbad मंडल कारा में IG सुदर्शन मंडल का औचक दौरा, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था की सख्त समीक्षा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra