कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावक शिक्षक संघ की अलग-अलग बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसएमसी की अध्यक्षता मौसमी विश्वास और विद्यालय प्रबंधन द्वारा मनोनीत पीटीए के सदस्य प्रमोद कुमार एवं संचालन प्राचार्य सह सचिव प्रमोद कुमार शर्मा ने किया।
बैठक में नए सत्र की शुरुआत होने, एनटीए द्वारा आयोजित जेईई की परीक्षा में छात्रों की सफलता पर हर्ष, 15 अप्रैल से डिजिटल लिटरेसी क्लास शुरू करने, आवश्यकता अनुसार नए शिक्षकों की बहाली करने, शैक्षणिक सत्र 2025-26 से इंटर काॅमर्स का क्लास प्रारंभ करने सहित अन्य बातों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद दोनों समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया एवं पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण का संदेश दिया।
मौके पर धर्मेंद्र कुमार सिंह, आरिफ अंसारी, राजकुमार बोहरा, सुरेंद्र मिस्त्री, मनीष कुमार, मिनी कुमारी, अमृता सिंह, प्रवीण कुमार, सुभय कुमार, मनोज पांडेय, राजवीर मोदी, खुशी सिंह, प्रमोद कुमार, किशोर कुणाल, ललिता देवी, फ्रूटी सिंह, आरिफ अंसारी, शगुफ्ता परवीन समेत कई लोग मौजूद थे।









