Business News: भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। BSE Sensex और NSE Nifty 50 हरे निशान पर बंद हुए। Nifty ने पहली बार 26,000 के पार पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया। जहां Sensex 446.21 अंक बढ़त या 0.52% तेजी के साथ 85,632.68 पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 ने 139.50 अंक या 0.54% की छलांग लगाई और 26,192.15 पर बंद हुआ।
बीएसई के टॉप गेनर्स
- Bajaj Finance
- Bajaj Finserv
- Reliance Industries
- HDFC Bank
- Tech Mahindra
- BSE Top Losers
- Asian Paints
- HCL Tech
- Titan
- Hindustan Unilever
- Kotak Bank
Read more- बिहार की नई सरकार तैयार! देखें BJP–JDU के सभी मंत्रियों की पूरी लिस्ट
कौन से सेक्टर्स चमके?
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी बैंक, निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी 50 में तेज खरीदारी देखने को मिली। दूसरी ओर, निफ्टी स्मॉलकैप और निफ्टी आईटी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।
तेजी की मुख्य वजहें
1. विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी
FIIs ने भारतीय बाजार में फिर से भरोसा दिखाते हुए 1,580.72 करोड़ रुपये का निवेश किया।
2. वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत
एशियाई बाजारों में बढ़त का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला, साउथ कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 3% से अधिक चढ़े। शंघाई SSE कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी बढ़त के साथ बंद हुए। इन सकारात्मक संकेतों ने भारतीय बाजार में जोरदार रैली को गति दी।
Read more- रांची सदर अस्पताल में मरीज के मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देने का आरोप













