सिंदरी, झारखंड: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा शनिवार को जारी किए गए इंटरमीडिएट (12वीं) साइंस और कॉमर्स के परीक्षा परिणाम में एसपीएम इंटर कॉलेज, सिंदरी के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सुदीप कुमार पाल ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
साइंस स्ट्रीम में 80% सफलता दर
इंटर साइंस में इस वर्ष कॉलेज की सफलता दर 80 प्रतिशत रही। साइंस स्ट्रीम के टॉपर बने उत्तम दास, जिन्होंने 444 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर रहीं अदिती शर्मा (442 अंक) और तीसरे स्थान पर रिया कुमारी (423 अंक) रहीं।
कॉमर्स स्ट्रीम में 95% छात्र हुए सफल
कॉमर्स स्ट्रीम में सफलता दर और भी बेहतर रही, जहाँ 95 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए। कॉमर्स टॉपर बनीं सुष्मिता मुखर्जी (420 अंक), दूसरे स्थान पर संजना ओझा (398 अंक), और तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से अनन्या मिश्रा एवं गंगा कुमारी रहीं, दोनों ने 397 अंक प्राप्त किए।
छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का फल
इस शानदार परिणाम को लेकर छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों में भी खुशी का माहौल है। कॉलेज प्रशासन ने इस उपलब्धि को मेहनती छात्रों और अनुभवी शिक्षकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।













