Ranchi: रांची, कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को टाटा मोटर्स द्वारा हाइड्रोजन इंजन और इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माण के क्षेत्र में चल रहे प्रोजेक्ट्स और प्रगति की जानकारी दी। साथ ही कंपनी के अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट से जुड़ी कार्य योजनाओं और नवीनतम गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, टाटा मोटर्स लिमिटेड के ग्लोबल हेड-गवर्नमेंट पब्लिक अफेयर्स सुशांत चंद्रकांत नाईक, वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन विशाल बादशाह, प्लांट हेड टाटा कमिंस अनितेश मोंगा, गवर्नमेंट अफेयर्स टीम के कनिष्क कुमार, सिद्धार्थ बक्शी, जोकिम सलताना और फाइनेंस टीम के पंकज पटवारी मौजूद रहे।












