Ranchi: शिक्षा परियोजना कार्यालय, धुर्वा में शुक्रवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और नई शैक्षणिक नीतियों को सफलतापूर्वक लागू करने का आह्वान किया गया।












