KhabarMantra: आहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म Saiyaara जिसका लोगों को बेसब्री से इंतज़ार था , उसका टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है.इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी है और इस प्रेम कहानी को यशराज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है.
Saiyaara फिल्म से करेंगे डेब्यू
बता दें की अहान पांडे जो की अनन्य पांडे के भाई और चंकी पांडे के बेटे है, उनकी ये डेब्यू फिल्म है. इस फिल्म के टीज़र में इमोशनल और दिल छू लेने वाले दृश्यों के साथ एक गहरी प्रेम कहानी की झलक मिलती है, जो दिल को तोड़ने के साथ-साथ उसे फिर से जोड़ने की बात करता है. बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल्स ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है, जिससे यह फिल्म एक बड़े हिट की ओर इशारा करती है.
Read more: WhatsApp का नया फीचर: बिना ऐप हटाए, अब लें सकते है डिजिटल ब्रेक
ये फिल्म Saiyaara 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. फैंस इसकी रिलीज़ को लेकर काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर टीज़र को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है.
आहान पांडे की Saiyaara के टीज़र ने लगा दी आग
इस रोमांटिक ड्रामा के इमोशनल टीज़र ने फैंस के दिलों में हलचल मचा दी है. दिल टूटने और जुड़ने की कहानी के साथ, आहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है. यह फिल्म दर्शकों को गहरे इमोशन्स में डुबाने वाली है.
Read more: राजस्थान से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस कासिम: ISI कनेक्शन, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे













