Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इस बार राजनीति का केंद्र कोई बाहरी मुद्दा नहीं, बल्कि लालू यादव का अपना परिवार बन गया है। लालू प्रसाद यादव की सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बड़ा कदम उठाते हुए भाई तेजस्वी यादव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) से अनफॉलो कर दिया है।
परिवार से सोशल मीडिया पर दूरी
रोहिणी आचार्य ने न सिर्फ तेजस्वी को अनफॉलो किया, बल्कि लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी के साथ लगी तस्वीरें भी अपने प्रोफाइल से हटा दी हैं। इसके स्थान पर उन्होंने अपनी अकेले की तस्वीर लगा दी है।
read more- FJCCI चुनाव आज: 3985 मतदाता तय करेंगे 44 प्रत्याशियों का भविष्य, शाम को आएंगे नतीजे
बताया जा रहा है कि रोहिणी आचार्य ने अपने X अकाउंट से राजद (RJD) से जुड़े 58 नेताओं को अनफॉलो कर दिया है। इससे पहले संजय यादव को लेकर किए गए एक पोस्ट के बाद उन्होंने अपना अकाउंट लंबे समय तक प्राइवेट रखा था। अब अकाउंट पब्लिक होते ही उनके प्रोफाइल में बड़े बदलाव सामने आए हैं।
पारिवारिक तनाव या रणनीतिक कदम?
पहले तेजप्रताप यादव और अब रोहिणी आचार्य द्वारा परिवार से दूरी बनाना, लालू परिवार में गहराते मतभेदों की ओर इशारा कर रहा है। बिहार की राजनीति में यह घटनाक्रम एक नई बहस और चर्चा का विषय बन गया है, खासकर तब जब चुनाव नजदीक हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव सिर्फ पारिवारिक नहीं, बल्कि राजनीतिक रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है।
read more- बिहार सरकार का बड़ा तोहफा: विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों को मिलेगा टैबलेट-स्मार्टफोन













