Jharkhand News: राजधानी रांची सहित आसपास के इलाके में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। हालात यह हैं कि जहां पहले दोपहिया वाहन चालकों को शॉल और अतिरिक्त ऊनी कपड़ों के साथ बाहर निकलना पड़ता था, वहीं अब एक स्वेटर से ही काम चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2–3 दिनों तक यह राहत बनी रह सकती है।
इन जिलों में अभी भी ठंड का कहर
हालांकि, इस दौरान पलामू, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा जिलों के लोगों को अभी भी सावधाव रहने की सलाह है। मौसम विभाग का अनुसार, इन जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। सुबह के समय घना कोहरा, दिनभर चलने वाली बर्फीली हवाएं और शाम को बढ़ती कनकनी लोगों की परेशानियां बढ़ा सकती हैं।
Read more- Holiday Alert: 2026 में 34 दिन की छुट्टी! झारखंड का अवकाश कैलेंडर जारी
इन जिलों में राहत
दूसरी ओर देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में ठंड का असर कुछ कम हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान बढ़कर लगभग 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो पहले 7–8 डिग्री के आसपास था। हालांकि सुबह और दोपहर के समय ठंडी हवाओं से बचाव जरूरी बताया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर करवट ले सकता है मौसम
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम फिर करवट ले सकता है। इसके चलते राज्यभर में एक बार फिर शीतलहर और कड़ाके की ठंड लौटने की संभावना है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान दोबारा 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
Read more- रांची में बढ़ा पारा, लोगों को मिली राहत, पर इन जिलों में अभी भी ठंड का कहर












