कोडरमा। देश की जनता ने भाजपा की अहंकारी 400 का नारा को खारिज कर दिया। जनता ने अहंकार का सपना पाले भाजपा को अकेले बहुमत की आंकड़ो के इर्द गिर्द भी नही आने दिया। देश की जनता के प्रति इंडिया गठबंधन ने आभार जताया है। वहीं कोडरमा में मिली शिकस्त पर हार के कारणों को ईमानदारी से समीक्षा करने की बात कही है।
इंडिया गठबंधन के संयोजक सह राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि कोडरमा में कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की, मगर मेहनत के अनुरूप नतीजा नही आया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, पलायन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ढिबरा, पत्थर, क्रशर का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया। जनता को इन मुद्दों को समझाने में इंडिया गठबंधन कामयाब नही हो पाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का तकाजा है, जनता का निर्णय ही सर्वोपरि होती है। जनता ने भाकपा-माले की जगह भाजपा को संसद भेजने का निर्णय ली है।
वहीं श्री यादव ने कहा कि जनता ने कोडरमा में भाजपा को जीत दिलाई है, इसके लिए भाजपा प्रत्याशी को बधाई। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबन्धन ने जिन मुद्दों को लेकर चुनाव में संघर्ष किया, उन मुद्दों पर सड़को पर बनी रहेगी। जनता के रोजमर्रे और नीतिनिर्धारण के सवाल पर इंडिया गठबन्धन हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी।