सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब शादी के कार्ड्स अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिसे देख लोग अपनी हंसी रेक नहीं पाते, हंसते हंसते लोट-पोट हो जाते है. हाल ही में एक और ऐसा ही विचित्र शादी का कार्ड इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें लिखे गए नामों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. जिसे लोग काफी शेयर भी कर रहें है.
इस कार्ड में दूल्हे का नाम लोटा नाथ और दुल्हन का नाम लोटकी देवी लिखा है. लेकिन इससे भी ज्यादा मजेदार बात यह है कि दुल्हन के माता-पिता के नाम मग देवी और बाल्टी नाथ बताए गए हैं. इतना ही नहीं, शादी का आयोजन किसी संतोष जी महाराज द्वारा किया गया है, जो नई दिल्ली के गोविंदपुर मेट्रो स्टेशन के पास रहते हैं — हालांकि कोई पक्का पता नहीं दिया गया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कार्ड खोल रही है और जैसे-जैसे नाम सामने आते हैं, लोग हंसने को और मजबूर हो जाते है. कार्ड पर शादी की तारीख तो लिखी गई है, लेकिन स्थान का कोई जिक्र नहीं किया गया है. इसके अलावा, RSVP सेक्शन में कई देवी-देवताओं के नाम लिखें हुए हैं.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
यह साफ है कि यह कार्ड मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है, लेकिन इसकी क्रिएटिविटी और मजाकिया नाम लोगों का काफी ध्यान खींच रहें है और सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है.













