viral video:नवी मुंबई के पनवेल क्षेत्र में दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तीन दिन की बच्ची को सड़क किनारे एक नीले रंग की टोकरी में पाया गया. टोकरी में एक नोट भी मिला जिसमें बच्ची के माता-पिता ने माफी मांगी और लिखा कि वे आर्थिक तंगी के कारण उसका पालन-पोषण नहीं कर सकते.
शनिवार को टक्का कॉलोनी में स्थानीय निवासी ने बच्ची को देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया. पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी हिरासत में लेकर बाल चिकित्सक के पास ले गई. डॉक्टरों की जांच में बच्ची स्वस्थ पाई गई.
read more: भूख में निगली बकरी, दर्द में उगली.. अजगर की हरकत से गाँव में मचा हड़कंप
View this post on Instagram
लैटर में लिखा था..
अधिकारियों के अनुसार, अंग्रेज़ी में लिखे नोट में माता-पिता ने अपनी मजबूरी जताई और कहा कि उनके पास कोई विकल्प नहीं था. उन्होंने लैटर में लिखा था की ‘’हम मजबूर थे ये करने के लिए, हमारे पास और कोई ऑप्शन नहीं था. हम इस बच्चे के लिए कुछ नहीं कर सकते नाही मेंटली न ही पैसो को लेकर. प्लीज आप इस मुद्दे को मत खीचना. हम नहीं चाहते की जो हमने फेस किया वो ये भी करे. प्लीज इसे अच्छे से संभाल के रखियेगा. मुझे उम्मीद है हम इसे एक दिन ले जायेंगे, क्यूंकि हम इसके आस पास ही है’’, और “सॉरी” लिखते हुए बच्ची को छोड़ने के लिए क्षमा भी मांगी.
पनवेल टाउन पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब बच्ची के माता-पिता की तलाश की जा रही है.













