Jharkhand News: झारखंड में हाथियों का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बता दें, बोकारो में हाथियों के झुंड ने एक परिवार के तीन सदस्यों को कुचल कर मार डाला। जबकि, आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना का विवरण
Jharkhand News: दरअसल, बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत छुटकी पुन्नू गांव में आज गुरुवार तड़के करीब तीन बजे हाथियों ने झुंड ने गांव में घुसकर, जमकर उत्पात मचाया। ग्रामिणों के घरों के गेट तोड़ दिए और घर के अंदर घुसकर से रहे लोगों पर हमला कर दिया। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सभी घर से निकल कर जान बचाने के लिए भागने लगे, लेकिन हाथियों उनको चारों तरफ से घेर लिया। और एक ही परिवार के तीन सदस्यों को पटक-पटक कर मार डाला। मृतकों की पहचान गंगा करमाली, कमली देवी और गणेश करमाली की पत्नी भगिया देवी के रूप में की गई है।
Jharkhand News: घटना में पांच अन्य ग्रामीण भी घायल
इसको लेकर ग्रामिणों ने बताया कि, बुधवार की शाम करीब 7 बजे हाथियों का झुंड गांव में घुस आया था। लेकिन, मशाल, शोर और अन्य उपायों से ग्रामिणों ने हाथियों को किसी तरह भगा दिया था। लेकिन, वे सुबह फिर गांव में घुस आए और जमकर उत्पात मचाया।आगे बताया कि, यह कोई पहली घटना नहीं है। 25 जनवरी को भी गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती दरहाबेड़ा गांव में हाथियों के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं आज की घटना में पांच अन्य ग्रामीण भी घायल हुए है, जिनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jharkhand News: ग्रामिण का कहना है कि, वन विभाग इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होनें वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द कोई कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग की है।












