Dhanbad: आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा शनिवार को किए गए ‘रेल टेका डहर छेका आंदोलन’ का बड़ा असर दक्षिण पूर्व रेलवे की सेवाओं पर देखने को मिला। सुबह से ही कई रेलखंडों पर आंदोलनकारियों ने रेल परिचालन ठप कर दिया, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
कहां हुआ आंदोलन?
- खड़गपुर मंडल के भंजपुर स्टेशन पर सुबह 05:02 से 05:35 बजे तक आंदोलन चला।
- राखामाइंस-गालुडीह रेलखंड (खड़गपुर मंडल),
- सिनी-गम्हरिया रेलखंड और सोनुआ स्टेशन (चक्रधरपुर मंडल) में पूरी तरह परिचालन बाधित रहा।
रेलवे की बड़ी कार्रवाई
- रेलवे ने 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया।
- 09 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।
- 05 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया।
- 21 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोककर नियंत्रित किया गया।
आज रद्द हुईं 12 ट्रेनें
- 13504 हटिया-बर्धमान मेमू
- 68019 टाटानगर-गुआ मेमू
- 68020 गुआ-टाटानगर मेमू
- 68004 गुआ-टाटानगर मेमू
- 68003 टाटानगर-गुआ मेमू
- 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस
- 13514 हटिया-आसनसोल एक्सप्रेस
- 12366 रांची-पटना एक्सप्रेस
- 22350 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
- 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस
- 68079 भोजुडीह-चंद्रपुरा मेमू
- 68080 चंद्रपुरा-भोजुडीह मेमू
परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही ट्रेनें
- 18013 आद्रा-बोकारो स्टील सिटी एक्सप्रेस
- 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस
(भोजूडीह-तलगड़िया-चास-बांधडीह एवं रांची-लोहरदगा-टोरी होकर)
शॉर्ट टर्मिनेशन / ओरिजिनेशन वाली ट्रेनें
- 18085 खड़गपुर-रांची एक्सप्रेस (पुरुलिया में समाप्त)
- 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (आद्रा में समाप्त)
- 63598 आसनसोल-रांची एक्सप्रेस (कोटशिला में समाप्त)
- 63597 रांची-आसनसोल एक्सप्रेस (पुरुलिया से शुरू)
- 68024 पुरुलिया-झारग्राम एक्सप्रेस (बाराभूम में समाप्त)
21 ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोकी गईं
इनमें वंदे भारत, दुरंतो, अहमदाबाद-हावड़ा, मुंबई-शालीमार, आनंद विहार-पुरी, जम्मू तवी-संबलपुर समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
कुछ प्रमुख नाम –
- रांची-वाराणसी वंदे भारत (बोकारो)
- टाटानगर-पटना वंदे भारत (मुरी)
- हावड़ा-पुणे दुरंतो (घाटशिला)
- हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत (चाकुलिया)
- आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस (पुरुलिया)
- भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल (गोविंदपुर रोड)
यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
रेलवे ने कहा है कि स्थिति सामान्य होते ही सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। आंदोलन के चलते रांची, खड़गपुर और चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों की टाइमिंग बिगड़ गई है।












