Entertainment News: टीवी की दुनिया का आइकॉनिक शो ‘Kyun ki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi’ एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट आया है. मंगलवार रात को शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ और दर्शकों ने इसे देखकर बीते दौर की यादों में खुद को डूबा पाया.
सोशल मीडिया पर nostalgia की लहर
शो की वापसी से सोशल मीडिया पर nostalgia की लहर दौड़ गई है. ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फैंस ने तुलसी-मिहिर की जोड़ी, टाइटल ट्रैक और शो की फैमिली वैल्यूज की जमकर तारीफ की.
read more- Big Breaking: रांची में स्कूल जा रही बच्ची का अपहरण, 2 घंटे में सकुशल बरा
“ये सिर्फ एक शो नहीं…”
कई यूज़र्स ने कमेंट किया कि “ये सिर्फ एक शो नहीं, इमोशन्स हैं”, वहीं कुछ ने लिखा कि “शो के आते ही बचपन याद आ गया”.
गौरतलब है कि यह शो अपने समय में टीआरपी की रेस में सबसे आगे रहा करता था और एक पूरी पीढ़ी ने इसे देखते हुए परिवार और रिश्तों की परिभाषा सीखी थी.
शो की वापसी से यह स्पष्ट हो गया है कि क्लासिक कंटेंट आज भी दर्शकों के दिलों में वैसी ही जगह रखता है, जैसी सालों पहले थी.
read more- रूस में आया 8.8 का भूकंप, जापान में सुनामी का अलर्ट– क्या भारत भी खतरे में है?













