Jharkhand: महुदा RPF की टीम ने इंटरसिटी ट्रेन में छुटे बैग को बरामद कर उसके मालिक को लौटाया। मंगलवार सुबह महुदा RPF पोस्ट बुलाकर बैग सौंपा गया। इस संबंध में SI प्रतिक मंडल ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार सोमवार संध्या महुदा रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट अधिकारी के रूप में ड्यूटी कर रहे थे। लगभग 18:50 बजे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष आद्रा से मौखिक सूचना मिली कि एक गुलाबी रंग का बैग हावड़ा इंटरसिटी में पीछे छूट गया है। जिसमें 03 नग नई साड़ियाँ, 1500 रुपये नकद और अन्य इस्तेमाल किए हुए कपड़े हैं, जिसका नंबर 18627 है। इसके बाद सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार ने महुदा स्टेशन पर उक्त ट्रेन को अटेंड किया और उक्त ट्रेन की जाँच की और उसी छूटे हुए बैग को बरामद किया, जिसे अंदर लगेज रेक पर रखा गया था। उक्त बैग को बरामद कर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष आद्रा को सूचित किया गया। मंगलवार सुबह वह व्यक्ति जिसका नाम शंखदीप गांगुली, पलाशकोला निवासी, थाना-आद्रा, जिला-पुरुलिया, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह पहचान पत्र के साथ RPF पोस्ट महुदा पहुंचा और अपनी कहानी बतायी। उसने कहा कि 09 जून को वह हावड़ा से आद्रा के लिए हाबड़ा इंटरसिटी में यात्रा कर रहा था। आद्रा स्टेशन पहुंचने पर वह ट्रेन से उतर गया और अपना बैग पीछे छोड़ गया था। महुदा RPF ने उचित सत्यापन और पहचान के बाद, साड़ियों और अन्य इस्तेमाल किए गए कपड़ों से भरा बैग उसके वास्तविक मालिक शंखदीप गांगुली को सौंप दिया गया। शंखदीप गांगुली ने पीसी RPF पोस्ट महुदा को एक आवेदन प्रस्तुत कर उनके अच्छे कार्य के लिए पुरी टीम को धन्यवाद दिया।












